Chapter 17 of 59

chapter 17

Billionaire's Dark Desire2,820 words~15 min read

   त्रिहांश राज्ञा को ले कर वापस थिएटर आ गया था | वही राज्ञा अभी भी मुंह फूला कर पैसेंजर सीट पर ही बैठी थी | वह पूरा फिल्म देखना चाहती थी लेकिन त्रिहांश बस उसे एक कॉल करने के बहाने उस सुनसान जगह ले गया था जिससे अब तक आधा फिल्म देखे बिना ही खत्म हो गए था |         त्रिहांश door open कर राज्ञा को बाहर आने को कहा लेकिन राज्ञा मना करते हुए बोली,""_ मुझे नहीं आना त्रिहांश ,आधा फिल्म देखने का मेरा बिलकुल मन नही है | "   त्रिहांश का चेहरा सख्त और हल्के गुस्से से भर गया | वह अपने दांत पीसते हुए उससे कहा,""_ तुम ज्यादा जिद्द नही कर रही हो ? "   राज्ञा अपना सर ऊपर कर त्रिहांश को देखी | फिर बिना कुछ कहे कार से बाहर आ गई | उसका चेहरा उदास हो गया था | यह आदमी उसकी मन की एक भी करने नही देता था |   त्रिहांश उसका हाथ पकड़ कर थिएटर की अंदर चला गया | राज्ञा का मुंह बन गया था | वह अपना सर झुका कर बस त्रिहांश के साथ जाने लगी थी |       वही त्रिहांश राज्ञा को ले कर थिएटर के फर्स्ट फ्लोर गया | राज्ञा को यह थोड़ा अजीब लगा क्यों की त्रिहांश इशान,इशा और उर्मी के पास नही ले जा रहा था |         राज्ञा त्रिहांश से पूछी,""_ आप कहा ले जा रहे है ? वह तीनों तो दूसरे.....!!!! "    राज्ञा अभी अपनी बात पूरा भी करती उससे पहले ही त्रिहांश बिना उसे देखे ही गुस्से से उसकी बात काटते हुए बोला,"" _तुम्हे फर्स्ट फ्लोर से नीचे दक्का देने जा रहा हु | "     राज्ञा की आंखे हैरानी से चौड़ी हो गई | लेकिन अचानक से उसका चेहरा रुवासा सा हो गया | वह रूंधली सी आवाज में बोली,""_ अगर आपका मुझसे मन भर गया हो तो मुझे छोड़ दीजिएना | "       त्रिहांश की कदम रुक गए | उस लड़की की आवाज दर्द और उदासी से भरा था | वह मुड़ कर राज्ञा को देखने लगा | जो हल्के नम आंखों से उसे देख रही थी | वही त्रिहांश उसके बेहद करीब जा कर गुस्से से बोला,""_ अगर तुम्हारे आंखो से एक भी बूंद आंसू चलके ना ? तो देख लेना Lovey.....?    बोलते बोलते त्रिहांश ने कसके अपने आंखे बंद कर ली | वही राज्ञा ना समझी में उसे देख रही थी | वह फिर मासूमियत से पूछी,""_ Lovey....? क्या यह आपकी गर्लफ्रेंड की nick name है ? "   त्रिहांश अपने आंखे खोल कर राज्ञा को देखने लगा | उसका पूछने का मतलब यही लग रहा था की त्रिहांश ने उसे गलती से इस नाम से बुलाया | लेकिन असल में कुछ और ही था |      वह राज्ञा को ले कर आगे बढ़ते हुए बोला ,""_ तुम ज्यादा बकवास करती हो राज्ञा | "   राज्ञा का मुंह बन गया | त्रिहांश उसे ले कर फर्स्ट फ्लोर पर गया जहा इस वक्त कोई नही था | वह एक रूम में गया | जो vip सेक्शन का था |     राग्या ना समझी में यह सब देख रही थी | की तभी त्रिहांश उसे एक सीट पर बैठा कर खुद भी उसके बगल में बैठ गया | राज्ञा कभी आस पास देखती तो कभी त्रिहांश को | उसे समझ नही आ रहा था की त्रिहांश उसे यहा क्यों ले आया है ? तभी त्रिहांश उसके चेहरे को सामने के तरफ घुमाता है तो राज्ञा की नजर बड़े से स्क्रीन पर गई जहा से मूवी स्टार्ट हो रही थी |      राज्ञा फिर त्रिहांश को देखने लगी | तो त्रिहांश बोला,""_ अब मेरा मुंह क्यों देख रही हो ? शुरू से Movie देखना था ना तो अब देखो | "      राज्ञा की चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई | वह मूवी देखने लगी लेकिन फिर मसूमा सा चेहरा बना कर त्रिहांश से बोली,""_ हाथ में pop corn होता तो......? "   उसने बस उसे इतना ही कहा था की वह आदमी उसे बुरी तरह घूरने लगा | राज्ञा हड़बड़ाते हुए बोली,""_ कोई बात नही मैं ऐसे ही देख लेती हू | "     राज्ञा का मुंह बन गया था | वह मूवी की स्क्रीन को देखते हुए बडबडा कर बोली,""_ बस दस रूपीस की पॉपकॉर्न ही तो मांगा, उसके लिए इतना गुस्सा hhh...कद्दू कही के ...!! "    राज्ञा ने बहुत ही धीमी आवाज में यह कहा था लेकिन त्रिहांश ने यह सुन लिया था | वह थोड़ी देर उसे देखा फिर उठ कर वहा से जाने को हुआ तो राज्ञा ने कसके उसका हाथ पकड़ लिया |     दूसरी तरफ.....     उर्मी अपने बगल में बैठे हुए लड़के को घूर कर देख रही थी | वह लड़का भी घूर रहा था क्यों की उर्मी ने उसे भाभी कहा था |    "  तुम....!!! "  उर्मी गुस्से से बोली तो आर्यांश बोला ,""_ हां मैं my girl...!!! "        उर्मी की आंखे छोटी हो गई | तभी उसे इशा की आवाज सुनाई दी ,""_ दी...!!! आप किससे बात करने लग गए ? "   उर्मी हड़बड़ाते हुए ठीक से बैठी फिर इशा से बोली,""_ किसी से भी नही इशा | "      इशा का ध्यान फिल्म देखने में था और उसने फिल्म देखते ही उर्मी से सवाल किया था | वही उर्मी को इतना हड़बड़ाता देख आर्यांश की चेहरे पर टेढ़ी स्माइल आ गई थी | वह धीरे से उर्मी की हाथ में अपना हाथ फसा लिया तो उर्मी की आंखे छोटी हो गई | वह गुस्से से उससे अपने हाथ छुड़वाते हुए बोली,""_ यह क्या बदतमजीज़ है ? "     आर्यांश अपना एक आईविंक करा फिर अपने होंठो को पौट कर फ्लाइंग kiss देते हुए बोला,""_ यह बदतमीजी नही प्यार है I love you ...!!! "   उर्मी हैरानी से आर्यांश को देखने लगी | फिर वह जल्दी से उसके हाथ पर चिकोटी काटते हुए उससे अपना हाथ छुड़वा कर बोली,""_ कोन हो तुम ?....|      अर्यांश जल्दी से झुक कर उसके गाल पर किस कर बोला,""_ your Lover boy उर्मी...!!! "   बोलते हुए अर्यांश उसके होंठो पर किस करा | वही उर्मी उसकी हरकत से अपने जगह में जम गई थी | वही आर्यांश धीरे से उसके चेहरे को स्क्रीन को तरफ घुमा कर बोला,""_फिलहाल इस फिल्म को देखो ,बाद में मैं तुम्हे अपना फिल्म दिखाता हू| "  इतना बोल कर अर्यांश वहा से चला गया | वही उर्मी अपने गाल और होंठो पर हाथ रख कर उसे जाता हुआ देख रही थी |    दूसरी तरफ...      त्रिहांश ना समझी राज्ञा को देख रहा था जो उसका हाथ पकड़ कर मासूमियत से उसे देखे जा रही थी | त्रिहांश उसे इशारों में ही पूछा तो राज्ञा आस पास देखते हुए बोली,""_ कहा जा रहे है आप ? यहा आस पास कोई नही है त्रिहांश please मत जाइए मुझे डर लग रहा है | "    त्रिहांश बिना कुछ कहे उसके बगल में ही बैठ गया | वही राज्ञा फिल्म देखने लगी | लेकिन उसने त्रिहांश का हाथ नही छोड़ा था | वही त्रिहान्श उसे निहारे जा रहा था तभी राज्ञा को इधर उधर नजरे फेरते हुए देखा |    त्रिहांश ना समझी में उसे देखते हुए एक नजर स्क्रीन को देखा तो उसकी होंठ मुड़ गए | फिल्म में इस वक्त एक बेडरूम सीन चल रहा था जिसमे हीरोइन इस वक्त bed और हीरो के बीच लेटी हुई थी | और हीरो उसे kiss किए जा रहा था | राज्ञा को ऐसे सीन्स पसंद थे लेकिन त्रिहांश के सामने देखना उसे uncompertable फील करा रही थी |      त्रिहांश धीरे से राज्ञा के बेहद करीब झुक कर उसके कान में फुसफुसाते हुए बोला,""_ क्या हुआ ? यह तुम्हारे गाल लाल क्यों लग रहे है ? "    बोलते हुए त्रिहांश ने राज्ञा की इयरलोब पर शिद्दत से चूमा तो राज्ञा एक दम से सिहर उठी | वह फिर धीरे से त्रिहांश को खुद से दूर करते हुए बोली,""_ आ नही,आ आप दूर हटिए..!!! "   राज्ञा ने इतना कहा और उससे अलग हो गई | वही त्रिहांश की चेहरे पर चिढ़ाने वाली स्माइल आ गई थी | वह और उसके ऊपर झुकता उससे पहले ही उसके फोन बजने लगा |    त्रिहांश ने फोन चेक करा फिर राज्ञा से बोला,""_ मैं यही बाहर हु..!!! "   राज्ञा बोली,""_ जल्दी आइएगा...!! "  त्रिहांश ने बस सर हिलाया और फोन ले कर बाहर चला गया | राज्ञा फिल्म देखने लगी | उसे बीच बीच में बोर भी हो रहा था  वह जमाई ले रही थी | थोड़ी देर में त्रिहांश आ कर उसके बगल में बैठ गया लेकिन उसके हाथ में पॉपकॉर्न से भरा हुआ एक छोटा सा बास्केट था |       वह राज्ञा के हाथ में थमा कर बोला,""_ यह लो...!! "   राज्ञा की चेहरे पर स्माइल आ गई थी | वह खाते हुए फिल्म देखने लगी | वही त्रिहांश फोन में कुछ करते हुए बैठा था | करीब दो घंटे बाद फिल्म खत्म हुआ तो वह राज्ञा को ले कर बाहर आया |     इशान इशा और उर्मी कब से बाहर आ गए थे क्यों की उनकी फिल्म जल्दी ही खत्म हुआ था | वह तीनों त्रिहांश के कार के पास खड़े थे लेकिन उन्हें ना त्रिहांश दिखाई दे रहा था और नाही राज्ञा|     तभी इशा बोली,""_ भाई और भाभी कहा गए ? "    इशान इधर उधर नजरे दौड़ाते हुए उन्हें ढूंढ रहा था | वही उर्मी तो खामोशी से खड़ी थी | वह आर्यांश के बारे में सोच रही थी | जब उससे पहली मुल्कात हुई थी तब भी आर्यांश उससे first kiss छीन लिया था और अब दुबारा मिला तो वह उसे प्रोपेज कर गया | उर्मी ना उसे जानती थी और नाही उसके नाम |       इशान त्रिहांश को कॉल करते हुए वापस थिएटर में जा रहा था की तभी वह किसी से टकरा गया|    अअह्ह्ह्हह....!! "   वह एक लड़की से टकरा गया था जो अब उसकी वजह से नीचे गिरने वाली थी | इशान ने जल्दी से उसे कमर से पकड़ लिया | वही वह लड़की डर से अपने आंखे भींच कर खड़ी थी | इशान बिना अपने पलके झपकाए उसे देखने लगा था | वह धीमी आवाज में फुसफुसा कर बोला ,""_ आईरा राठौड़? "   वह लड़की आईरा थी जो आर्यान्श के साथ फिल्म देखने वहा आई हुई थी | इशान की मुंह से अपना नाम सुन कर आईरा ने झट से अपने आंखे खोल कर इशान को देखी | इशान उसे ही देख रहा था | वह फिर उसे अच्छे से खड़ा कर वहा से जाने को हुआ तो आईरा उसे रोकते हुए बोली,"" आप मुझे कैसे जानते है ? "      इशान रुक कर कसके अपने आंखे बंद करा | फिर वह अपने मन में बोला,""_ कैसे नही जानता तुम्हे ? दिल मैं उतर चुकी हो तुम | "     वही आईरा उसके सामने जा कर कुछ कहती उससे पहले ही इशान बोला,""_ मैं नही जानता तुम्हे | "   इशान इतना बोल कर वहा से जाने को हुआ तो आईरा उसे रोकते हुए बोली,""_ लेकिन आपने अभी अभी मेरा नाम लिया था आईरा राठौड़...? "    इशान एक टक आईरा को देखने लगा | वह मासूमियत से उसे देख रही थी और इशान का मन कर रहा था की वह उसे अपने बाहों में जकड़ कर प्यार करे लेकिन वह ऐसा नही कर सकता था |        वह बोला,""_ Nice name , लेकिन मैने तुम्हारा नाम नही लिया था |    इशान इतना बोल कर वहा से जाने को हुआ तो तभी उसकी नज़र कुछ लड़कों पर गई | जो आइरा को ऊपर से नीचे तक देख रहे थे | इशान ने एक नजर अइरा का ड्रेस देखा | उसने इस वक्त एक ब्लैक शर्ट पहना था और नीचे से उसने शर्ट के दोनो किनारे से गांठ बांध था | जिससे अहिरा का पेट अच्छे से दिखाई दे रहा था |   इशान को यह देख गुस्सा आ गया | वह आईरा को अपने करीब खींच कर गुस्से से उसके शर्ट की गांठ को खोल कर उसके पेट छुपाते हुए गुस्से से बोला,""_ अगली बार ऐसे कपड़े पहना न ? तो तुम्हारा मुंह तोड़ दूंगा | "          आईरा हैरानी से कभी अपने शर्ट को देखती तो कभी इशान को जो गुस्से से उन लड़कों को घूर रहा था | आईरा मुड़ कर उन लड़कों को देखी जो इशान के घूरने से वहा से रफू चक्कर हो रहे थे | तो उसकी चेहरे पर हल्की सी स्माइल आ गई | वह हंसते हुए इशान को देखने लगी |   वही उन लड़कों की जाते ही इशान आईरा को देखा तो उसकी आंखे छोटी हो गई | वह लड़की उसे देख कर क्यों हंस रही थी | तभी आईरा बोली,""_ क्या आपका नंबर मिल सकता है ? "   Excuse me...? "  इशान हल्के गुस्से में उससे पूछा तो आईरा मासूम सा चेहरा बना कर उससे दुबारा पूछी,""_ I want your cell number ? "  इशान की बाहें तन गए | वह उसे कुछ कहता उससे पहले ही आईरा ने उसके हाथ में से फोन लिया फिर उसमें अपना नंबर डायल किया | उसका नंबर पहले से ही save था यह देख वह कुछ कहती उससे पहले ही इशान जल्दी से उसके हाथ से अपना फोन ले कर वहा से जाते हुए बोला,""_ sorry मुझे किसी को अपना पर्सनल नंबर नही देना है | "  आईरा हैरानी से उसे जाता हुआ देख रही थी | उसे समझ ही नहीं आया की इशान के पास उसका नंबर कैसे है ?वह कल ही उसे एयरपोर्ट में देखी थी जो उसे ही चुपके से देख रहा था | आईरा फिर कुछ सोचते हुए बाहर चली गई |         त्रिहांश और राज्ञा बाहर ही आ रहे थे | तभी राज्ञा की नजर इशान पर गई जो इधर उधर देखते हुए उन्हें ही ढूंढ रहा था | राज्ञा उसे आवाज लगाई ,""_ इशान...!! "  त्रिहांश ने राज्ञा को एक नजर देखा फिर इशान को | राज्ञा को आवाज सुन इशान की नजर उन दोनो पर ही गई थी | वह उनके पास जाने लगा |  वही राज्ञा त्रिहांश का हाथ छोड़ कर इशान के पास गई | फिर उसका हाथ पकड़ आगे बढ़ते हुए बोली,""_ इशान पता है movie कितनी मस्त था बीच बीच बोर हो रहा था.....!!! "    राज्ञा बात करते हुए उर्मी और इशा के पास गई | वही त्रिहांश अपने हाथ को ही घूर रहा था | यह लड़की उसे इग्नोर कर गई थी ?       त्रिहांश उन सबको घूरते हुए जा कर कार में बैठ गया | वही इशान,इशा ,उर्मी तीनो भी पीछे वाली सीट पर बैठ गए | राज्ञा को आगे आ कर बैठना था लेकिन वह लड़की भूल गई थी | वह बातो बातो में उनके साथ ही पीछे आ कर बैठ गई |     त्रिहांश गुस्से से मिरर में उन सबको घूर कर देख रहा था | वह चारों में बातो में लगे थे ऐसा लग रहा था की वह चारों उसे भूल ही गए है |        त्रिहांश बिना स्टार्ट करे उन्हें गुस्से से देख रहा था | थोड़ी देर बाद उन चारो को एहसास हुआ की कोई उन्हे बूरी तरह घूर रहा था | वह चारों अपना सर घुमा कर ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए त्रिहांश को देखने लगे तो चारो के चेहरे का रंग एक साथ उड़ गया |      तभी इशान इशा और उर्मी राज्ञा को जल्दी से आगे जाने का इशारा करने लगे | राज्ञा रुवास सा चेहरा बना कर उन तीनो को देखी फिर बेमन से कार से बाहर आ कर पैसेंजर सीट पर बैठ गई |    वही त्रिहांश अभी भी उसे घूरे जा रहा था | वह अपने दांत पीसते हुए बोला,""_ सीट बेल्ट...!! "   राज्ञा हड़बड़ाते हुए सीट बेल्ट लगाने सीट बेल्ट हाथ में लेने को हुई तो वह सीट से ही उखड़ कर हाथ में आ गया | यह देख उसका चेहरा रोनी जैसा हो गया |      वही पीछे बैठे इशान इशा और उर्मी तीनो अपने मुंह पर हाथ रख कर लाचारी से राज्ञा को देखने लगे | वही त्रिहांश की पकड़ स्टेरिंग में कस गई थी | राज्ञा को घूरते हुए उसके बेहद करीब आया फिर उसके हाथ से बेल्ट ले कर सीट पर फिट किया यह सब करते हुए उसकी नज़र एक सेकंड के लिए राज्ञा की चेहरे से नही हटी थी |      To be continued.....Â

Contents
Contents

Comments(0)

Join the discussion — sign in to leave a comment

Sign In to Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!